फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला मंच के शिलान्यास पर हंगामा

विज्ञापन
वार्ड 48 बाहुफोर्ट में रामलीला मंच के उद्घाटन समारोह के दौरान भाजपा प्रवक्ता के साथ बहस करते कांग? - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
जम्मू। वार्ड-48 बाहु फोर्ट गोरखा नगर रामलीला मंच के दो बार उद्घाटन पर बवाल खड़ा हो गया। रविवार को इसका शुभारंभ करने पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम कविंद्र गुप्ता और एमएलसी विक्रम रंधावा का लोगों के साथ कांग्रेस और आजाद पार्षदों ने घेराव कर नारेबाजी शुरू कर दी। हालांकि विरोध के बीच कविंद्र गुप्ता मंच का शिलान्यास कर चले गए। हंगामे के कारण उन्होंने लोगों को संबोधित भी नहीं किया। इसके बाद आजाद पार्षद श्याम लाल गुप्ता ने इसका शुभारंभ कर दिया। आरोप है कि इस पर चार साल से काम चल रहा था। विकास पार्षदों के माध्यम से हो रहा है तो उद्घाटन का हक भी उनका बनता है। कांग्रेस नेता गौरव चोपड़ा ने कहा कि मंच का उद्घाटन करने के लिए स्थानीय काउंसरों को बताया तक नहीं गया। गुपचुप तरीके से और भाजपा समर्थकों के साथ नेता उद्घाटन करने पहुंचे, जो गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें