फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर हवाई अड्डे पर गोलियों के साथ पकड़ा गया सैन्य कर्मी, जांच जारी

Mon, 20 Feb 2017 10:17 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
Srinagar Airport - फोटो : file photo
विज्ञापन
श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार को एयरपोर्ट सिक्योरिटी ने सेना के एक कर्मी को राइफल की गोलियों समेत पकड़ा है। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सैन्य कर्मी राइफल मैन पीके गौड़ा बिहार का रहने वाला है।
विज्ञापन


वह सेना की 47 राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात है। उसके पास से 15 गोलियां बरामद की गई हैं, जिनमें से 13 एके-47 की और दो एसएलआर की हैं। वह श्रीनगर से दिल्ली इंडिगो की विमान संख्या 6ई-694 से यात्रा करने जा रहा था, लेकिन उसे एयरपोर्ट पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। 

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निदेशक शरद कुमार ने फोन पर बताया कि सेना का कर्मी को इंडिगो की एयरपोर्ट सिक्योरिटी ने पकड़ा है। एक्स-रे के दौरान उसके सामान में 15 गोलियां मिली हैं, जिन्हें वह अवैध रूप से ले जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें