फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिकुटा वारियर्स और फाइटर इलेवन थनपाल ने जीते मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। स्पार्ट्स स्टेडियम में जारी जिला प्रीमियर लीग टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत रविवार को दो मुकाबले खेले गए। इनमें त्रिकुटा वारियर्स ओर फाइटर इलेवन थनपाल ने जीत हासिल कर अगले दौर में जगह बनाई है।
विज्ञापन

पहला मुकाबला किंग्स इलेवन जुड्डा और त्रिकुटा वारियर्स के बीच हुआ, जिसमें किंग्स इलेवन जुड्डा ने टास जीत कर पहले बल्लेेबाजी करते हुए निर्धारित बीस ओवर में 142 रन बनाए और 143 रन का लक्ष्य दिया। इसमें बल्लेबाज कर्ण ने सर्वाधिक 54 और अभिषेक ने 21 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी त्रिकुटा वारियर्स के बल्लेबाज सलमान मागरे ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर आठ छक्कों और नौ चौकों की मदद से 48 गेंद में 98 रन बनाए। इसकी मदद से टीम ने 15वें ओवर में ही छह विकेट से जीत हासिल कर ली। सलमान को ऑरेंज कैप देने के साथ ही मैन आफ द मैच चुना गया।
दूसरा मुकाबला फाइटर इलेवन थनपाल और रॉयल्स क्रिकेट क्लब के बीच हुआ। टॉस जीत कर फाइटर इलेवन थनपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बल्लेबाज कमलजीत के 57 और यासीन के तीन छक्कों की सहायता से बनाए गए 79 रन की बदौलत बीस ओवर में 184 रन बनाए और जीत के लिए 185 रन का लक्ष्य दिया। रॉयल्स क्रिकेट क्लब के गेंदबाज हैप्पी ने सर्वाधिक तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल्स क्रिकेट क्लब की टीम निर्धारित 20 ओवर में 154 रन ही बना सकी। इस कारण मैच को 30 रन से गंवा दिया। बल्लेबाज अनिल ने सर्वाधिक 35 और पंकज ने 29 रन का योगदान दिया। यासीन को मैन आफ द मैच चुना गया। गेंदबाज अर्जुन ने तीन और अजीत ने दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें