फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश

Thu, 25 Aug 2016 12:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
रेप - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
एक दुकानदार ने छह साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने की कोशिश की। घटना को लेकर बच्ची के परिजनों और स्थानीय लोगों ने कड़ा रोष जताया।
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस थाने पहुंचकर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवा लिया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना घरोटा पुलिस स्टेशन की है। मामला गंभीर होता देख एसडीपीओ भी मौके पर पहुंचे। 

जानकारी के अनुसार घरोटा क्षेत्र के दुकानदार नजीर अहमद किराने की दुकान चलाता है। दो दिन पहले बच्ची उसकी दुकान पर सामान लेने गई तो वह उसे बहला फुसलाकर झाडि़यों में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा। तभी बच्ची के रोने की आवाज सुनकर एक युवक पास पहुंचा और उसे दुकानदार को बच्ची के साथ निर्वस्त्र देखा। इस पर दोनों में बहस हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन

rape - फोटो : Demp Pic.
युवक ने इसकी जानकारी गांववासियों को दी। गांववासियों तक खबर पहुंचने के बाद वह भड़क गए। लोगों का दल घरोटा पुलिस स्टेशन पहुंच गया। लोगों का कहना है कि बच्ची का पिता मजदूरी करता है। गरीब होने के चलते उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही।

लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने बच्ची को किडनैप कर दुष्कर्म करने की कोशिश की, लेकिन कार्रवाई सिर्फ छेड़छाड़ की गई जा रही है।  एसएचओ राकेश कुमार का कहना है कि पुलिस ने इसे लेकर फिलहाल 354 बी का केस दर्ज किया है। बच्ची का मेडिकल करा लिया गया है।

आगे की कार्रवाई रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी। आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। उससे भी दबिश देकर पूछताछ की जा रही है। बताया जाता है कि लोगों ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ प्रदर्शन कर उस पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग भी की। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें