फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर रियासी, ज्योतिपुरम में फहराया गया तिरंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। आजादी का 75वां स्वतंत्रता दिवस समारोह जिला मुख्यालय के स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में धूमधाम से मनाया गया। इसमें कोविड एसओपी का पूरा ध्यान रखा गया।
विज्ञापन

समारोह में पुलिस, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ के जवानों सहित एनसीसी कैडेट्स ने मार्चपास्ट किया। डीडीसी अध्यक्ष सर्राफ सिंह नाग ने तिरंगा फहरा कर मार्चपास्ट की सलामी ली। मौके पर डीसी चरणदीप सिंह और एसएसपी शैलेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
एनएचपीसी सलाल प्रोजेक्ट क्षेत्र ज्योतिपुुरम में मुख्य महाप्रबंधक एन. राम ने तिरंगा फहराया। इस दौरान उन्होंने बिजली के क्षेत्र में सलाल की तरफ से अर्जित की उपलब्धियों की जानकारी दी। भाजपा जिला कार्यालय में तिरंगा फहरा कर राष्ट्रीय गीत गाया गया। एबीवीपी की तरफ से जिला के दो सौ गांव में दो सौ चालिस झंडे फहराए गए। मुख्य बाजार में दुकानदारों ने तिरंगा फहराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें