मां वैष्णो के दर्शन के लिए दरबार को जाते श्रद्धालु । संवाद
- फोटो : riyasi
उर्स मेले में पहले दिन कम संख्या में पहुंचे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
पौनी। ब्लॉक के भारख क्षेत्र में स्थित मियां मोहम्मद इस्माइल की दरगाह पर मेले की शुरुआत सोमवार को हो गई। मेले को ले कर पिछले कई दिनों से तैयारियां की जा रही थीं। मेले के पहले दिन बड्डाल में हुई मौतों पर शोक जताया गया।
हर वर्ष आठ दिन तक लगने वाले इस मेले को इस वर्ष चार दिन का ही रखा गया है। श्रद्धालुओं ने हजरत बाजी मियां मोहम्मद इस्माइल की दरगाह पर माथा टेक कर परिवार की सलामती की दुआ की। देश और प्रदेश में आपसी भाईचारा बनाए रखने की कामना की। बाजी मियां शौकत ने बताया कि प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी वहां पर डेरा जमाए हुए बैठे हैं। राजोरी जिले के बड्डाल गांव में मरने वालों के लिए भी दुआएं मांगी जा रही हैं उन्होंने कहा कि अल्लाह से दुआ करते हैं वह अन्य सभी बच्चों और बुजुर्गों को सलामत रखे।
कहा कि यह अल्लाह की मर्जी है या फिर किसी की साजिश अल्लाह ताला जल्द ही इस का सच सब के सामने लाए। दुनिया से चल बसे 17 लोगों के लिए अल्लाह जन्नत नसीब करें। मेले में जम्मू कश्मीर के विभिन्न हिस्सों से लोग पहुंच रहे हैं। कमेटी की तरफ से आने वाले लोगों के खाने पीने का भी प्रबंध किया गया है। मेले के पहले दिन श्रद्धालुओं की संख्या पिछले साल की अपेक्षा कम देखी गई ।