नौशेरा। उपमंडल की पंचायत राजपुर भाटा में बलिदानी लांस नायक कुलबीर सिंह के सर्वोच्च बलिदान को सम्मान देने के लिए बुधवार को पुष्पांजलि समारोह करवाया गया। कुलबीर सिंह ने देश की सेवा करते प्राणों की आहुति दे दी थी।
समारोह में स्थानीय लोग और पूर्व सैनिक शामिल हुए जिन्होंने बलिदानी को श्रद्धांजलि दी। राजपूताना राइफल्स की 25वीं बटालियन के सैनिकों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। सुरनकोट में आतंकियों से लोहा लेते हुए लांस नायक कुलबीर सिंह बलिदान हुए थे। उनके सम्मान और याद में एक मिनट का मौन रखा गया। संवाद