फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी हमले में शहीद हेड कांस्टेबल का पार्थिव शरीर छत्तीसगढ़ भेजा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। आतंकी हमले मे शहीद सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल शिव लाल नेताम का पार्थिव शरीर बुधवार को एक संक्षिप्त श्रद्धांजलि समारोह के बाद उनके गृह राज्य छत्तीसगढ़ के लिए विशेष विमान से रवाना कर दिया गया। वह कोंडागांव जिले के पटोडा गांव के रहने वाले थे।
विज्ञापन

श्रीनगर के हुमहामा में स्थित सीआरपीएफ़ के आरटीसी कैम्प में बुधवार को सीआरपीएफ की 116वीं बटालियन के शहीद हेड कांस्टेबल शिव लाल नेताम को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर वहां मौजूद सीआरपीएफ के अधिकारियों और जवानों ने पुष्प अर्पित किए। समारोह में सीआरपीएफ आईजी (कश्मीर) राजेश यादव और डीआईजी (कश्मीर) जेएस संधू के अलावा अन्य कई अधिकारी और जवान भी शामिल हुए।
मालूम हो कि शहीद शिवकुमार पेट्रोलिंग पार्टी के साथ मंगलवार की रात अनंतनाग के बिजबिहाड़ा में तैनात थे। शाम को आतंकियों ने सीआरपीएफ पार्टी को निशाना बनाकर ग्रेनेड फेंका और फायरिंग भी की। हमले में हेड कांस्टेबल शिव लाल नेताम गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल साथियों ने पास के अस्पताल में पहुंचाया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने बताया कि नेताम के सीने में गोली लगी थी, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें