अरनिया। क्षेत्र गांव सलेहड़ में एक बुजुर्ग ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी पहचान पूर्ण चंद (70) पुत्र बाबू राम निवासी सलेहड़ के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने रस्सी काट कर शव को नीचे उतार कर पंचनामे के लिए उपजिला अस्पताल भेज दिया। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला पाया है। पुलिस ने 174 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद