अरनिया एसआई अभिनव सलगोत्रा चालान करते हुए।
अरनिया। पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसते हुए मंगलवार को कई वाहनों के चालान काटे। इस दौरान कई वाहन चालकों को चेतावनी देकर छोड़ा दिया गया।
करयाल खुर्द पर लगाए गए नाके के दौरान कई वाहन चालकों ने चालान से बचने के लिए या तो अतिरिक्त सफर तय करते हुए रूट बदल लिए। कई चालकों ने करीब सौ डेढ़ सौ मीटर पीछे ही वाहनों को घंटों तक रोके रखा। एसआई अभिनव सलगोत्रा ने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कस्ते हुए अभी तक कई वाहनों के चालान काटे गए हैं, इनमें ज्यादातर बाइक चालक हैं। यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए आने वाले दिनों में भी यह मुहिम जारी रहेगी, ताकि सड़क हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।