फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान गोष्ठी व पौधरोपण अभियान चलाया

विज्ञापन
सांबा परमंडल ब्लॉक मे पौधरोपण करते बागवानी विभाग के अधिकारी व अन्य - फोटो : SAMBA
विज्ञापन
सांबा। पुरमंडल ब्लॉक के मीन चाडकां में बागवानी विभाग की ओर से आत्मा योजना के तहत किसान गोष्ठी सह पौधरोपण अभियान चलाया गया। निदेशक बागवानी राम सेवक मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम का शुभारंभ कंडी क्षेत्र में 25 कनाल से अधिक में पौधरोपण के साथ हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिले के 100 से अधिक किसानों ने भाग लिया। इस दौरान पात्र बागवान को योग्य संचालक द्वारा ट्रैक्टर क्रय, दीप बोरवेल निर्माण, विभिन्न केंद्र प्रायोजित योजनाओं के तहत वर्मी कंपोस्ट इकाइयों के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई। निदेशक बागवानी ने जिले के किसानों के साथ बातचीत में उन्हें विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया और उनकी आय बढ़ाने के लिए खेत में उच्च घनत्व वाले पौधे लगाने पर जोर दिया॥
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें