बड़ी ब्राह्मणा के पार्क में पौधारोपण करती जिला मैजिस्ट्रेट सांबा अनुराधा गुप्ता
बाड़ी ब्राह्मणा। म्यूनिसिपल कमेटी और वन विभाग की तरफ से क्लीन एंड ग्रीन जम्मू-कश्मीर मुहिम की शुरुआत की गई। इसके तहत उपायुक्त अनुराधा गुप्ता विशेष तौर पर मौजूद रहीं। उपायुक्त की अध्यक्षता में वार्ड-3 में स्थित पार्क में पौधरोपण किया गया और सफाई अभियान चलाया गया।
उपायुक्त ने बताया कि एक अगस्त से 15 अगस्त तक सांबा के अलग-अलग क्षेत्रों में पौधरोपण और सफाई अभियान चलाया जाएगा, जिसमें हर किसी व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझ कर भाग लेना चाहिए। इस मौके पर म्यूनिसिपल कमेटी अध्यक्ष पूर्णचंद ईओ जोधराज, रेंजर सलीम और शहर के एनजीओ के सदस्य मौजूद रहे। संवाद