फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ जम्मु क्षेत्र में लगाएगी एक लाख पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ या जिंदगी बचाओ कहें तो ठीक लगेगा और पौधरोपण को हर कोई सही व समय की जरूरत बताता है। इसी दिशा में सीआरपीएफ की 38 बटालियन ने कमांडेंट धीरेंद्र वर्मा के नेतृत्व में एक अभियान चलाया हुआ है। इसी प्रक्रिया के अंतर्गत मंगलवार को सांबा जिला पुलिस लाइन क्षेत्र में 750 पौधे लगाए गए। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन

आज की इस प्रक्रिया में राजेंद्र प्रसाद डीआईजीपी जम्मू रेंज सहित धीरेंद्र वर्मा कमांडेंट केरिपुब, राजेश शर्मा एसएसपी, देवेंद्र सिंह टुआईसी केरिपुब, एजाज जरगर अतिरिक्त निरीक्षक पुलिस, हरजीलाल वैरभा डिप्टी कमांडेंट, गारू राम डीएसपी, छबील सिंह डीएसपी प्रमुख थे। अभियान के दौरान पौधे लगाने के प्रति जागरूकता लाने इसके लाभ व जरूरत संबंधी विस्तार से बताया गया। पत्रकारों से बातचीत में सीआरपीएफ के अधिकारियों ने बताया कि उनकी बटालियन का लक्ष्य जम्मू संभाग में (सांबा सहित) एक लाख पौधे लगाना है। इस लक्ष्य को वो करीब 40 प्रतिशत पूरा कर चुके हैं। स्थानीय लोगों ने इस बाबत जागरूकता संबंधी सीआरपीएफ के प्रयास की सरहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें