फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई गांव में पौधारोपन अभियाल चला लगाए पौधे

विज्ञापन
बिश्नाह के मुख्य बाजार में नहर किनारे पौधरोपण करते पूर्व विधायक अश्विनी कुमार व अन्य। - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा। गायत्री परिवार संस्था हरिद्वार की ओर से सोमवार को क्षेत्र के कई गांव में पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान कई स्थानों पर पौधे लगाए गए। सीमावर्ती गांव खाने चक सहित आसपास गांव में आम, नीम, पीपल, आंवला, तुलसी, बेल के पौधे लगाए गए।
विज्ञापन

संस्था की ओर से पेड़ वितरित करने के साथ लोगों को पर्यावरण की बेहतरी के लिए पेड़ों की भूमिका के बारे में जानकारी मुहैया कराई गई। पंडित भूपिंद्र शास्त्री ने कहा कि धरती पर जीवन तभी संभव है, जब हरियाली होगी। ऐसे में सभी नागरिकों का उत्तरदायित्व है कि वह अधिक से अधिक पौधरोपण कर पर्यावरण को बचाएं। पौधरोपण के साथ उसकी सुरक्षा का भी लोगों को संकल्प दिलाया गया। पंडित भूपिंद्र शास्त्री ने कहा कि ऑक्सीजन की जरूरत को देखते हुए जरूरी हो गया कि हम लोग उन पौधों का रोपण करें जो आक्सीजन के अच्छे स्रोत हैं। संवाद
पर्यावरण बचाने के लिए लोगों को करेंगे जागरूक
बिश्नाह। पूर्व विधायक अश्विनी कुमार शर्मा ने रविवार को नहर किनारे भाजपा कार्यकर्ताओं और कस्बे के विशिष्ट नागरिकों के साथ पौधरोपण अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि हम लगातार पर्यावरण को बचाने के लिए पौधरोपण कर रहे हैं। लोगों को भी जागरूक कर रहे हैं। पर्यावरण को बचाने का एकमात्र यही रास्ता है कि हम ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं। इस मौके पर सुरेंद्र पाल गुप्ता, एमसी अध्यक्ष राजन शर्मा, पार्षद कुलबीर सिंह लंगेह, सुरेंद्र सिंह चिब, सुरजीत सिंह चाढ़क, सुदर्शन वैद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें