फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कचरे की जमीन पर खिलेगी हरियाली 2200 पौधों से बदलेगा भगवती नगर

विज्ञापन
भगवती नगर स्थित तवी वंडरलैंड पार्क के समीप पौधरोपण करते हुए नगर निगम आयुक्त डॉ देवांश यादव व अन
विज्ञापन
- मियावाकी तकनीक से तैयार होगा शहरी वन क्षेत्र
विज्ञापन

- जलाशय, वॉकिंग ट्रैक विकसित करने की योजना
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। भगवती नगर में कचरा डंप के लिए इस्तेमाल होने वाली जमीन अब शहर के नए हरित केंद्र के रूप में विकसित होगी। तवी वंडरलैंड पार्क के पीछे स्थित बॉटनिकल गार्डन में नगर निगम और अर्बन फॉरेस्ट्री डिवीजन जम्मू ने मियावाकी पौधरोपण अभियान चलाया है। इसमें 2200 से अधिक पौधे लगाए गए हैं।
विज्ञापन

पौधरोपण में पीपल, बरगद, गुड़हल, अशोक समेत विभिन्न सजावटी प्रजातियों को शामिल किया गया है। यह अभियान नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के तहत चलाया जा रहा है। मियावाकी तकनीक में विभिन्न प्रजातियों के पौधों को कम दूरी पर लगाया जाता है। इससे कम क्षेत्र में तेजी से घना माइक्रो-फॉरेस्ट तैयार होता है। नगर निगम के अनुसार भगवती नगर की यह जमीन पहले लीगेसी वेस्ट डंपिंग साइट थी। यहां जमा कचरे को वैज्ञानिक तरीके से प्रोसेस कर जमीन को पुनः उपयोग के योग्य बनाया गया। अब तवी वंडरलैंड पार्क और बॉटनिकल गार्डन के साथ इस क्षेत्र को हरित और सार्वजनिक गतिविधियों के केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना है। नगर आयुक्त डॉ. देवांश यादव ने कहा कि भगवती नगर को टिकाऊ शहरी ईको-स्पेस के रूप में विकसित किया जा रहा है। साल के अंत तक यहां जलाशय, वॉकिंग ट्रैक, लैंडस्केप ग्रीन जोन और मनोरंजन क्षेत्र विकसित करने का लक्ष्य है। अभियान में निगम व वन विभाग के अधिकारियों के साथ स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों और स्वयंसेवकों ने भी हिस्सा लिया। निगम का मानना है कि यह पहल वायु गुणवत्ता सुधारने, तापमान कम करने और शहर में हरित क्षेत्र बढ़ाने में मददगार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें