रियासी। सोमवार तड़के चली आंधी ने लोगों को एक बार फिर से दहशत में डाल दिया। आसमान से बादल गरजने की जोरदार आवाजें सुनाई देने से लोगों को लगा कि भारत-पाकिस्तान के बीच फिर से लड़ाई शुरू हो गई है।
सिला निवासी जतिंदर शर्मा ने बताया कि एक बार उन्हें लगा कि दोनों देशों के बीच दोबारा से लड़ाई शुरू हो गई है। जिसमें गोले वगैरह चलने की आवाजें आ रही हैं। वहीं, ज्योतिपुरम जाने वाले मुख्य मार्ग पर तरेनथा बावली के पास बरगद के पेड़ का एक बड़ा सा हिस्सा आंधी के कारण गिर गया। सड़क के बीचोंबीच पेड़ गिरने के कारण सुबह वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। स्थानीय लोगों ने पेड़ के हिस्से को पीछे कर दिया। जिले के पहाड़ी इलाकों में सोमवार को हल्की बारिश हुई जबकि शहरी इलाके पूरी तरह से सूखे रहे।