फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सीसीटीवी में कैद सारी सच्चाई, फिर भी नहीं हो रही कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
- बिक्रम चौक-सतवारी रूट पर भी महिलाओं को ई-बस पकड़ने के लिए लगानी पड़ रही दौड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। ई-बस सेवा में महिलाओं के लिए मुफ्त सफर की सुविधा के बावजूद उनकी परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार को बिक्रम चौक से गांधीनगर, नई बस्ती होते हुए सतवारी तक सफर के दौरान कई ऐसी स्थितियां सामने आईं। महिलाओं के मुताबिक बस में चढ़ने के बाद कई बार सीट नहीं मिलती और उन्हें असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है।
उनका कहना है कि बसों में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और पूरी गतिविधि रिकॉर्ड होती है, ऐसे में फुटेज की नियमित जांच कर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही। बिक्रम चौक से सतवारी तक करीब 11:30 बजे ई-बस में सफर के दौरान एक बार फिर महिलाओं को बस पकड़ने के लिए दौड़ते देखा गया। महिलाओं का आरोप है कि कई बार बस निर्धारित स्टॉप पर नहीं रुकती जबकि पुरुष यात्रियों को रास्ते में भी बस में चढ़ा लिया जाता है।
विज्ञापन

महिलाओं का कहना है कि लगातार चार दिनों से ई-बसों में सफर के दौरान एक जैसी समस्याएं सामने आने के बावजूद अब तक कोई स्पष्ट समाधान नहीं मिला है। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज की नियमित निगरानी और निर्धारित स्टॉप पर बस रोकना सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन

-
महिला स्टाफ से सुधरेगी व्यवस्था : सीईओ
स्मार्ट सिटी लिमिटेड जम्मू के सीईओ देवांश यादव ने कहा कि ई-बसों में महिला कंडक्टर स्टाफ की जरूरत है। महिला स्टाफ मिलने से स्थिति में काफी सुधार होगा और चालकों की मनमानी पर भी रोक लगेगी। उन्होंने कहा कि अब तक महिला यात्रियों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें