फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अगले साल अधीनस्थ अदालतों के 39 अधिकारी-कर्मचारी होंगे सेवानिवृत्त

विज्ञापन
विज्ञापन
- जम्मू संभाग के 19 और कश्मीर के 17 कर्मी सूची में, यूटी कैडर के तीन अधिकारी भी शामिल
विज्ञापन


- हाईकोर्ट ने जारी की सूची, संबंधित अदालतों को पेंशन से जुड़े काम समय पर पूरा करने के निर्देश

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की अधीनस्थ अदालतों में काम कर रहे 39 अधिकारी-कर्मचारी वर्ष 2027 में सेवानिवृत्त होंगे। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के सचिवालय ने शुक्रवार को इनकी सेवानिवृत्ति की तारीखों की सूची जारी की।

इनमें जम्मू संभाग के 19 और कश्मीर संभाग के 17 अधिकारी-कर्मचारी हैं। यूटी कैडर के तीन अधिकारी भी अगले साल सेवानिवृत्त होंगे। सूची में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, लेखा अधिकारी, अनुभाग अधिकारी, वरिष्ठ स्टेनोग्राफर और हेड असिस्टेंट समेत अलग-अलग पदों पर काम कर रहे कर्मचारी शामिल हैं। कश्मीर संभाग में सूची में शामिल दो कर्मचारी 28 फरवरी 2027 को सेवानिवृत्त होंगे। जम्मू संभाग में पहली सेवानिवृत्ति 31 मार्च को होगी। इसके बाद सालभर अलग-अलग तारीखों पर बाकी अधिकारी-कर्मचारी सेवानिवृत्त होंगे। यूटी कैडर में भी पहली सेवानिवृत्ति 31 मार्च को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने संबंधित अदालतों के अधिकारियों को सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका में दर्ज उम्र का मिलान करने को कहा है। साथ ही पेंशन से जुड़े मामलों की तैयारी समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। रिकॉर्ड में कोई अंतर मिलने पर इसकी जानकारी हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के सचिवालय को देनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें