फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराया बढ़ाने की मांग पर आज जम्मू में चक्का जाम, लोगों को नहीं मिल सकेगा पब्लिक ट्रांसपोर्ट

Mon, 01 Oct 2018 12:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : फाइल
विज्ञापन
जम्मू में किराया बढ़ाने की मांग पर आज ट्रांसपोर्टरों का रियासत भर में चक्का जाम रहेगा। बिक्रम चौक पर जमा होकर ट्रांसपोर्टर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद एक रैली निकाली जाएगी जो बिक्रम चौक से फ्लाईओवर से होकर वापस आएगी।
विज्ञापन


ट्रांसपोर्टर डीजल के बढ़ते दामों से परेशान हैं। ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन टीएस वजीर का कहना है कि हमने चार दिन पहले सरकार को अल्टीमेटम दिया था। इस दौरान सरकार की तरफ से बंद को लेकर कोई पहल नहीं की गई। चक्का जाम की वजह से यदि कोई परेशान होता है, तो इसकी जिम्मेदार सरकार ही होगी। वजीर ने साफ किया कि अगर आने वाले समय में उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वह अनिश्चितकालीन हड़ताल भी करेंगे। क्योंकि इसके सिवा कोई दूसरा चारा नहीं है।
विज्ञापन


बताते चलें कि कुछ दिन पहले ही किराया बढ़ाया गया था, लेकिन तब डीजल के दाम 68 रुपये प्रति लीटर था और अब 76 रुपये लीटर हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें