बाड़ी ब्राह्मणा। कस्बे के सबसे व्यस्त सिडको चौक पर अक्सर बसों का इंतजार करने वाले लोग खड़े रहते हैं। इस चौक पर कोई भी यात्री शेड न होने से यात्री बीच सड़क खड़े रहते हैं, जिससे हादसा होने का डर है। लोगों ने म्यूनिसिपल कमेटी से यहां यात्री शेड बनाने की मांग की।
सिडको चौक पर औद्योगिक क्षेत्र से भी गाड़ियां आती हैं। वहीं जम्मू से भी तेज रफ्तार में गाड़ियां निकलती हैं। अक्सर देखा गया है कि चौक में लोगों का गाड़ियों के इंतजार में जमावड़ा लग जाता है। वह सड़क के बीच खड़े हो जाते हैं। इस समस्या पर यातायात विभाग भी ध्यान नहीं दे रहा। संवाद