बाडी ब्राह्मण में एक होटल के सामने हाईवे पर खड़ी गाड़ियां।
- फोटो : AKHNOOR
बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा में अक्सर हाईवे के किनारे अवैध रूप से खड़ी गाड़ियां हादसों को न्योता दे रही हैं। यह गाड़ियां बड़े-बड़े होटल, शोरूम, गैस एजेंसी और अन्य दुकानों के आगे दिखाई देती हैं। हालांकि हाईवे के किनारे दोनों ओर सर्विस रोड है, लेकिन जल्दबाजी में लोग गाड़ी हाईवे पर ही खड़ी करके खरीदारी के लिए चले जाते हैं। यह हाईवे बहुत व्यस्त है, क्योंकि इसी से होकर औद्योगिक क्षेत्र को भी गाड़ियां निकलती हैं।
गौरतलब करने की बात यह है कि इन गाड़ियों की पार्किंग को लेकर दुकानदार भी कोई एतराज जाहिर नहीं करते हैं, और न ही यातायात विभाग द्वारा इनके ऊपर शिकंजा कसता है। संवाद