फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: त्योहारी सीजन में ट्रेनेंं फुल, बसेंं बनेंगी सहारा

विज्ञापन
विज्ञापन
- दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बिहार समेत प्रमुख शहरों को जाने वाली ट्रेनोंं में 31 अक्तूबर तक जगह नहीं
विज्ञापन

- हवाई जहाज के टिकट का किराया भी हुआ दोगुना, प्राइवेट लग्जरी बसें कम समय में पहुंचा रहीं यात्रियों को
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। दीपावली को कुछ ही दिन शेष बचे हैं। ऐसे में परिवार के साथ दीपोत्सव मनाने के लिए काफी संख्या में परदेसी अपने घरों को लौट रहे हैं लेकिन ट्रेनोंं में जगह न मिलने से परेशान हैं। फ्लाइट के टिकट इतने महंगे हो गए हैं कि बजट में नहीं हैं। ऐसे में जम्मू-कश्मीर सड़क परिवहन निगम (जेकेआरटीसी) और प्राइवेट बसें उनका सहारा बनेंगी। बसेंं ही उन्हें अपनों के बीच खुशियों का त्योहार मनाने के लिए सकुशल घर तक पहुंचाएंगी।
देश के विभिन्न राज्यों से आकर जम्मू-कश्मीर में काम करने वाले सरकारी और गैर सरकारी लोगों के आवागमन का मुख्य जरिया ट्रेन ही है। खासकर त्योहारी सीजन में तो यात्रियों का दबाव इतना बढ़ जाता है कि इस दौरान रेलवे द्वारा चलाई जाने वाली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन में जगह नहीं मिलती है। इस समय भी यही हाल है।
विज्ञापन

दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बिहार, लखनऊ, कानपुर, अजमेर समेत विभिन्न शहरों को जाने वाली ट्रेनेंं 31 अक्तूबर तक फुल हैं। कई ट्रेनों में तो वेटिंग लिस्ट 100 से ऊपर चली गई है। कुछ ट्रेनों में तो अब टिकट बुकिंग ही बंद कर दी गई है। दीपावली के कुछ ही दिन बाद छठ पर्व होने के चलते भी यात्रियों का दबाव बढ़ा है। कमोवेश यही हाल लौटने वाली ट्रेनों का भी है।
-
सरकारी और प्राइवेट बसें बनेंगी सहारा
ट्रेनों में जगह नहीं मिलने से परेशान लोगों का सहारा जेकेआरटीसी के साथ ही प्राइवेट बसें बनेंगी। इसमें भी लोगों की पहली पसंद प्राइवेट बसें ही हैं। वजह जेकेआरटीसी के बेड़े में गिनती की वोल्वो बस हैं तो स्लीपर एक भी नहीं है। रोजाना जम्मू से दिल्ली, आगरा, देहरादून, चंडीगढ़, जयपुर, अजमेर, हरियाणा सहित विभिन्न शहरों के लिए लग्जरी प्राइवेट स्लीपर बसेंं फर्राटा भर रही हैं। सरकारी की अपेक्षा प्राइवेट बसें समय भी कम ले रही हैं। सीटिंग और स्लीपर टिकट भी 800 से 1800 रुपयेे के बीच है। यात्री इसलिए भी इसे पसंद कर रहे हैं क्योंकि दिल्ली व अन्य प्रमुख शहरोंं से उनके गंतव्य तक जाने को परिवहन की सुविधाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

-
हवाई जहाज के टिकट का भाव छू रहा आसमान
काफी संख्या में लोग ट्रेन मेंं जगह नहीं मिलने पर हवाई जहाज से सफर करते हैं लेकिन इस त्योहारी सीजन में इसके भी टिकट का भाव सामान्य दिनोंं की अपेक्षा लगभग दोगुना हो गया है। जम्मू से लखनऊ, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बंगलूरू, चंडीगढ़ समेत अन्य प्रमुख शहरों के लिए हवाई टिकट का किराया 7000 से 15000 रुपये तक पहुंच गया है। 31 अक्तूबर तक सभी हवाई कंपनियों का यही हाल है।
-
31 अक्तूबर तक प्रमुख शहरों को जाने वाली ट्रेनों में 50 से 100 तक वेटिंग
15652 लोेहित एक्सप्रेस, जम्मू-गुवाहटी
15656 कामाख्या एक्सप्रेस, कटड़ा-कामख्या देवी
15654 अमरनाथ एक्सप्रेस, जम्मू-गुवाहटी
13152 कोलकाता एक्सप्रेस, जम्मू-कोलकाता
12332 हिमगिरी एक्सप्रेस, जम्मू-हावड़ा
12472 स्वराज एक्सप्रेस, कटड़ा-बांद्रा टर्मिनल मुंबई
16032 अंडमान एक्सप्रेस, कटड़ा-चेन्नई सेंट्रल
12426 जम्मू राजधानी, जम्मू-दिल्ली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें