फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ऑटो, ई-ऑटो और ई-रिक्शा को मीटर से ही लेना होगा किराया

विज्ञापन
विज्ञापन
- ओवर चार्जिंग रोकने के लिए आरटीओ ने जारी की 63 रूटों की किराया सूची, टीमें भी रहेंगी तैनात
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं से ओवरचार्जिंग न हो इसके लिए परिवहन विभाग ने यात्री किराया सूची जारी करने के साथ ऑटो, ई-ऑटो और ई-रिक्शा के लिए मीटर लगाना अनिवार्य किया है। बिना मीटर के परिचालन पर कार्रवाई होगी। इसके लिए प्रशासन ने ट्रैफिक, कार्यकारी पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीमें बनाई हैं।
विज्ञापन

आरटीओ जम्मू जसमीत सिंह ने शनिवार को प्रेसवार्ता में कहा कि ऑटो चालकों को किराया सूची का पालन करना होगा। ओवरचार्जिंग या मनमाना किराया वसूलने की शिकायत मिलने पर कार्रवाई होगी। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी होगा जिस पर लोग शिकायत कर सकेंगे। परिवहन विभाग ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, एयरपोर्ट, रघुनाथ मंदिर, कटड़ा जाने वाले यात्री निवास और शहर के प्रमुख इलाकों सहित 63 रूटों के लिए किराया सूची जारी की है। इसके तहत पेट्रोल ऑटो का किराया पहले किलोमीटर के लिए 26 रुपये और उसके बाद प्रत्येक किलोमीटर के लिए 20 रुपये तय किया गया है। ई-ऑटो के लिए पहले किलोमीटर का किराया 25 रुपये और उसके बाद 20 रुपये प्रति किलोमीटर रहेगा। ई-रिक्शा का किराया 15 रुपये प्रति किलोमीटर निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें