वैष्णो देवी के यात्रियों के लिए एक जरूरी सूचना है। अगर आप भी आज माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रहे हो तो आपको बता दें कि जम्मू संभाग में आज सभी जगह को जाने वाली बस की सुविधा बंद रहेगी जिससे आपको खासी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि आज जम्मू चलने वाली हर जगह की बस सुविधा पूरी तरह से स्थागित कर दिया गया है जिससे रोड पर भारी संख्या में भीड़ है।
बस सेवा बंद होने से उधमपुर, कटड़ा व अन्य स्थानों को जाने वाली ट्रेनों में भी आपको भीड़ का सामना करना पड़ सकता है। गौरतलब है कि सोमवार को लखनपुर टोल टैक्स के विरोध तथा महाराजा हरि सिंह की जयंती पर अवकाश की मांग को लेकर सोमवार को जम्मू बंद का आह्वान किया गया है। चैंबर ऑफ ट्रेडर्स फेडरेशन ने बंद का आह्वान किया है। इसे कांग्रेस, नेकां, कश्मीरी पंडितों, ट्रांसपोर्टर, अमर क्षत्रिय राजपूत सभा, बार एसोसिएशन ने भी समर्थन दिया है। ट्रांसपोर्टरों तथा मिनी बसों की हड़ताल की वजह से शहर में मिनी बसों का संचालन पूरी तरह से ठप है।