फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू बंदः ट्रांसपोर्ट पूरी तरह हुआ ठप, कांग्रेस व नेकां ने भी किया बंद का समर्थन

Mon, 06 Nov 2017 12:09 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
लखनपुर टोल टैक्स के विरोध तथा महाराजा हरि सिंह की जयंती पर अवकाश की मांग को लेकर सोमवार को जम्मू बंद का आह्वान किया गया है। चैंबर ऑफ ट्रेडर्स फेडरेशन ने बंद का आह्वान किया है। इसे कांग्रेस, नेकां, कश्मीरी पंडितों, ट्रांसपोर्टर, अमर क्षत्रिय राजपूत सभा, बार एसोसिएशन ने भी समर्थन दिया है। ट्रांसपोर्टरों तथा मिनी बसों की हड़ताल की वजह से शहर में मिनी बसों का संचालन पूरी तरह से ठप है। इस वजह से घर से निकलने से पहले पूरी तरह तहकीकात कर ही निकलें ताकि परेशानी का सामना न करना पड़े। बंद को लेकर व्यापारी समूह में मतभेद भी उभरे हैं। कई व्यापारिक संगठनों ने बंद का विरोध किया है। 
विज्ञापन

शहर में विभिन्न संगठनों द्वारा बंद में मिनी बस एसोसिएशन की ओर से बंद का आह्वान किया गया है। मिनी बस एसोसिएशन के प्रधान विजय सिंह ने कहा कि वह किसी संगठन के समर्थन की बात नहीं करते हैं। लेकिन बंद के दौरान शहर में मिनी बसें नहीं चलेंगी। उन्होंने कहा कि सोमवार को शहर भर में चलने वाली कुल 2400 मिनी बसों की हड़ताल रहेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा ट्रांसपोर्टरों के प्रति उदासीन रवैये के चलते उन्हें कड़े कदम उठाने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मिनी बसें बंद होने की वजह से आम लोगों को जो समस्याएं होंगी, उसकी जिम्मेदार भाजपा-पीडीपी की गठबंधन सरकार होगी। 
शहर में ट्रांसपोर्ट यूनियन द्वारा टैंकर, बसें, व्यावसायिक वाहनों की हड़ताल रहेगी। मुख्य रूप से ट्रांसपोर्ट यूनियन की ओर से प्रमुख मांगें केंद्र सरकार की ओर से प्रतिदिन फिटनेस पेनाल्टी के रूप में पचास रुपये लिया जाना, हाईवे पर अड्डा फीस वसूला जाना, 15 वर्ष से पुराने वाहनों पर फिटनेस सर्टिफिकेट के लिए दोगुना पैसा वसूले जाना, ओला उबर कंपनी को आने का न्योता सहित विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल का समर्थन किया गया है। 
विज्ञापन

दरबार का स्वागत बंद से किया

- फोटो : AMAR UJALA
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गुलाम अहमद मीर की अध्यक्षता में रविवार को हुई बैठक में सरकार पर हर क्षेत्र में नाकाम रहने का आरोप लगाते हुए सचिवालय घेराव रैली निकालने का फैसला लिया गया। कांग्रेस मुख्यालय शहीदी चौक से नेता व कार्यकर्ता एकत्रित होकर रैली निकालेंगे।
वहीं नेशनल कांफ्रेंस के मुख्यालय शेर-ए-कश्मीर भवन से भी नेता व कार्यकर्ता सचिवालय घेराव रैली निकालेंगे। रैली रघुनाथ बाजार, सिटी चौक, शालामार से होती हुई सचिवालय तक जाएगी। चैंबर आफ कामर्स ने जीएसटी लागू होने के बाद भी जम्मू कश्मीर में लख्नपुर में टोल टैक्स को खत्म न किए जाने के विरोध में जम्मू बंद का आह्वान किया हुआ है। इस बंद को कई संगठनों ने समर्थन दिया है। ऐसे में जम्मू में सरकार के दरबार का पहले दिन कहीं स्वागत बंद के साथ होगा।
विज्ञापन

कई कांग्रेसी नेताओं की हुई गिरफ्तारी

- फोटो : AMAR UJALA
जम्मू बंद के दौरान कांग्रेस के कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है। हालांकि नेताओं के नाम अभी स्पष्ट नहीं हो पाए है। जम्मू बंद को प्रभावशाली बनाने के लिए नेंका और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने भी इस बंद का समर्थन किया है और ट्रांसपोर्टस और व्यपारियों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। गिरफ्तार कांग्रेसी नेताओं में शाम लाल शर्मा, मुल्ला राम, रमन भल्ला, आरएस चिब, रविंदर शर्मा, कांता भान, योगेश साहनी, डॉ। मनोहर लाल, शबीर खान, मनजीत सिंह, राजनीश शर्मा, मनमोहन सिंह, नम्रता शर्मा अनिल कोपरा, स्वर्ण लता, कुलदीप वर्मा आदि शामिल हैं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें