फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर जलने से पेयजल संकट

Sun, 08 Mar 2015 02:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/सांबा
विज्ञापन
विज्ञापन
मदून गांव में बिजली का ट्रांसफार्मर जलने से स्थानीय स्तर पर लोग पेयजल संकट का सामना करने के लिए मजबूर हुए हैं। लोगों के अनुसार ट्रांसफार्मर जलने से ट्यूबवेल के मोटर पंप नहीं चल पा रहे हैं। सरपंच दर्शन चौधरी, नायब सरपंच रामधन ने बताया कि लोगाें को पीने के पानी की किल्लत बनी हुई है।
विज्ञापन


उनका कहना है कि इस बाबत उन्होंने विभागीय अधिकारियों को भी अवगत करवाया, लेकिन कोई उचित कदम नहीं उठाए गए। लोगाें को दूरदराज से पीने का पानी लाना पड़ रहा है। डीसी से मांग की है कि गांव के जले ट्रांसफार्मर को शीघ्र बदला जाए, अन्यथा लोग सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें