फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शहर में 15 से ज्यादा ट्रांसफार्मर जले, 14 घंटे तक बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
पहली बारिश में ही गहराया बिजली संकट, पानी आपूर्ति पर भी दिखा असर
विज्ञापन

शहर में तीन लाख से ज्यादा आबादी हुई प्रभावित

जम्मू। लगातार हुई बारिश से बिजली व पानी की आपूर्ति पर असर पड़ा। शहर के अलग-अलग इलाकों में 15 ट्रांसफार्मर फुंक गए। कई फीडर खराब हुए, इसके चलते पैदा हुआ बिजली संकट कई इलाकों में शनिवार को दोपहर तक जारी रहा। कई क्षेत्रों में 10 से 14 घंटे तक बिजली गुल रही। तीन लाख से ज्यादा आबादी प्रभावित हुई। बिजली बंद रहने से पानी की आपूर्ति पर भी असर पड़ा।
बिजली गुल होने का कारण ब्लोअर, हीटर और अन्य बिजली उपकरण के प्रयोग से लोड़ बढ़ना रहा

हालत यह है कि लोगों को रात ठिठुरकर बितानी पड़ी। बिजली की आपूर्ति होने के बाद ही पानी की आपूर्ति शुरू हो पाई। रातभर बिजली कॉरपोरेशन के कर्मचारी समस्या का समाधान करने में जुटे रहे। बिजली न होने के कारण स्कूलों, कार्यालयों को जाने वाले लोग परेशान हुए। सबसे ज्यादा परेशानी रात 8 से 10 बजे के बाद आई। आपूर्ति सुबह 10 बजे के बाद ही हुई।
विज्ञापन




50 से ज्यादा फीडर खराब
तीन मंडलों में कुल 350 से ज्यादा फीडर से आपूर्ति होती है। इसमें 50 से ज्यादा फीडरों में तकनीकी खराबी रही। फीडर ठीक होने के बाद आपूर्ति हो पाई।

यहां ट्रांसफार्मर खराब

जानीपुर, इंदिरा चौक, कैनाल हेड, मुट्ठी, राजपुरा चुंगी, नरवाल, सुजवां, बठिंडी, सिद्दड़ा, नगरोटा, बाहु फोर्ट सहित कई इलाकों में ट्रांसफर जल गए। इनको बदलने पर काम रात को ही शुरू हो गया। सुबह कुछ इलाकों में आठ तो कुछ इलाकों में दस बजे आपूर्ति हुई। सुबह 10 बजे के बाद शहर में बिजली आपूर्ति सामान्य हुई। इन इलाकों में सुबह के वक्त होने वाली आपूर्ति बाधित रही।

-

तार और कंडक्टर भी जले

शहर में बिजली लोड बढ़ने के कारण बिजली तार और कुछ जगह कंडक्टरों को भी नुकसान हुआ है। तारों को बदलने का काम जारी रहा। सबसे ज्यादा परेशानी मोहल्लों में हुई।

-

30 से ज्यादा जगहों में रही पेयजल किल्लत

जिन इलाकों में ट्रांसफार्मर जले वहां पर आपूर्ति सुबह के वक्त नहीं हो पाई। कुछ इलाकों में आपूर्ति कम समय के लिए हुई। इससे लोगों की जरूरत पूरी नहीं हो पाईं। कासिम नगर, बाहुफोर्ट, गोरखा नगर, कालिका कालोनी, सुजवां, बठिंडी, नरवाल सहित कई इलाकों में दिक्कत रही।

-
स्थानीय लोगों ने कहा-ठंड में बिजली-पानी बंद होने से होती हैं दिक्कतें

तालाब तिल्लो और आसपास इलाकों में रात से ही बिजली गुल रही। सुबह 10 बजे बहाल हुई है। इससे ठंड में समय पास करना मुश्किल हुआ। ऐसा ही हालत बस स्टैंड में रहा। यहां पर भी बिजली आपूर्ति बाधित रही।

- रमेश टाक, अध्यक्ष, ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन पुराना बस स्टैंड

पूरे वार्ड में ही बिजली बंद रही। इस बारे में बिजली कॉरपोरेशन को अवगत करवाया गया, मगर हल नहीं हो पाया। वार्ड में ट्रांसफार्मर जल गए।

- सुच्चा सिंह, पूर्व पार्षद, वार्ड नंबर 31

जब भी बारिश होती है, तब बिजली गुल हो जाती है। मेन तारें सेना के इलाके से आती हैं। इनमें अक्सर तकनीकी खराबी रहती है। इस कारण संजय नगर, डंगियाना, नानक नगर सहित कई इलाकों में बिजली गुल रही।

- द्वारका चौधरी, पूर्व पार्षद, वार्ड 46

पूरे बाहुफोर्ट इलाके में परेशानी पेश आई है। हालत यह रही कि रात को बिजली आए फिर घंटे बाद गुल हो जाए। बारिश होने पर ऐसा ही होता है। ढांचे में सुधार नहीं हो पाया है। पानी का संकट भी बना रहा है।
विज्ञापन


- शाम लाल कलसी, कासिम नगर

बारिश के कारण लोड बढ़ने से ट्रांसफार्मर जले हैं। सुबह दस बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई है। जली तारों और कंडक्टरों को ठीक किया गया है।
- अवनीत गुप्ता, एक्सईएन, बिजली कारपोरेशन

इंदिरा चौक में 14 घंटे बिना बिजली के बीते

इंदिरा चौक में ट्रासंफार्मर रात को जल गया। इससे शुक्रवार रात एक बजे से लेकर शनिवार दोपहर तीन बजे तक बिजली की आपूर्ति नहीं हुई। इस कारण ठंड में ही समय पास करना पड़ा।

- अभिमन्यू शर्मा, इंदिरा चौक

रात को बिजली की आंखमिचौली जारी रही। कभी बिजली आए तो कभी गुल हो जाए। दिन में भी दो से तीन घंटे की कटौती हुई है। इस दौरान समय पास करना मुश्किल हुआ।

- अलका, गुम्मट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें