स्वास्थ्य महकमे में बडे़ फेरबदल के बाद दर्जनों डाक्टर छुट्टी पर चले गए
हैं। करीब साठ डाक्टरों ने संबंधित चिकित्सा केंद्रों में अब तक हाजिरी
नहीं दी है। उल्लेखनीय है कि जम्मू संभाग में करीब दो हजार पदों में से
साढ़े पांच सौ पद खाली हैं।
दूरवर्ती और पहाड़ी क्षेत्रों में
डाक्टरों की कमी मरीजों के लिए आफत बनी हुई है। इसमें त्वचा विशेषज्ञ,
स्त्री विशेषज्ञ, न्यूरो विशेषज्ञ, मनोचिकित्सक विशेषज्ञ आदि शामिल हैं।
हाल
ही में जम्मू संभाग में तीन सौ से अधिक डाक्टरों के तबादले किए गए थे।
इनमें करीब तीस डाक्टर ज्वाइन करने के बाद छुट्टी पर चले गए। इसके अलावा
करीब साठ डाक्टर ड्यूटी पर पहुंचे ही नहीं हैं।
इससे किश्तवाड़,
राजोरी, उधमपुर, कठुआ के सरकारी अस्पतालों में डाक्टरों की कमी बढ़ गई है।
स्वास्थ्य निदेशालय की ओर से 29 डाक्टरों को ड्यूटी पर न पहुंचने पर नोटिस
भी जारी किया जा चुका है, लेकिन अभी तक किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई
है।