जम्मू कश्मीर के चर्चित कठुआ कांड में अब एक नया मोड़ आया है। कठुआ के एसएसपी सुलेमान चौधरी का तबादला कर उनकी जगह श्रीधर पाटिल को नया एसपी बनाया गया है। सूत्रों की मानें तो चार्जशीट पर उठ रहे सवालों के कारण सरकार ने ये कदम उठाया है।
हालांकि प्रशासन इसे आम तबादलो की तरह ही बता रही है। गृह विभाग ने कठुआ के एसएसपी समेत सात आईपीएस रैंक के पुलिस अधिकारियों के तबादले और पदोन्नति की है। इन्हें तत्काल निर्देशित स्थान पर चार्ज लेने को कहा गया है।
एसएसपी कठुआ सुलेमान चौधरी को एआईजी सीआईवी पीएचक्यू, शैलेंद्र कुमार मिश्रा कमांडेंट आईआर-2 बटालियन को एसपी शोपियां, एसपी कुलगाम श्रीधर पाटिल को एसपी कठुआ, एसपी शोपियां अंबारकर श्रीराम दिनकर को एसपी कुपवाड़ा, एसएसपी कुपवाड़ा शमशेर हुसैन को कमांडेंट जेकेएपी 13वीं बटालियन, एसपी सोपोर हरमीत सिंह को एसपी कुलगाम, एसपी पीसीआर श्रीनगर जावेद इकबाल को एसपी सोपोर का पद दिया गया है। गृह विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी आरके गोयल की ओर से आदेश जारी हुआ है।