Abdul Haq Khan, Jammu and Kashmir Law Minister
- फोटो : ANI
कठुआ रेप केस को लेकर जम्मू-कश्मीर के कानून मंत्री का बयान आया है। उन्होंने कहा कि, 'कठुआ मामले की जांच बहुत ही प्रोफेशनल तरीके से हो रही है। न केवल जिला अदालत बल्कि सुप्रीम कोर्ट भी इस मामले को देख रहा है। इस मामले में फास्ट ट्रैक केस के रूप में कार्रवाई हो रही है। अपराधी को दंडित किया जाएगा।'
बता दें कि कठुआ कांड के बाद देश भर में बच्चियों से दुष्कर्म को लेकर गुस्सा है। इस मामलों में सख्त रुख अपनाते हुए केंद्र सरकार ने भी अहम फैसला लिया है। शनिवार को प्रधानमंत्री आवास पर ढाई घंटे चली बैठक में केंद्रीय कैबिनेट ने 12 साल तक की बच्ची से रेप के दोषी को फांसी का कानून बनाने का फैसला किया। कैबिनेट ने इसके लिए कानून बनाने को अध्यादेश लाने को मंजूरी दे दी। अब इस अध्यादेश को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पास भेजा जाएगा।
फिलहाल बच्चियों के खिलाफ यौन अपराधों के मामले में पॉक्सो के तहत कार्रवाई की जाती है, जिसमें अधिकतम उम्रकैद की सजा का प्रावधान है। दरअसल, जम्मू-कश्मीर के कठुआ, गुजरात के सूरत, उत्तर प्रदेश के उन्नाव में बच्चियों से दुष्कर्म के मामले उजागर होने के बाद देश भर में विरोध प्रदर्शन किए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी घटनाओं पर दुख जताते हुए कहा था कि देश की बेटियों को न्याय मिलेगा।
वहीं पॉक्सो अधिनियम में संशोधन करने के लिए लाए जा रहे अध्यादेश पर कठुआ रेप पीड़िता के पिता ने कहा कि, 'हम साधारण लोग हैं, हम सरकार द्वारा उठाए गए निर्णयों के महत्वपूर्ण पहलू को नहीं जानते हैं, लेकिन जो भी वे कर रहे हैं वह अच्छा है, हम न्याय के लिए आशावादी हैं। एक बच्चा, बच्चा होता है वह कोई कोई हिंदू या मुस्लिम नहीं है।