जम्मू में पुलिस विभाग की तरफ से बुधवार को छह इंस्पेक्टरों सहित डेढ़ दर्ज सब इंस्पेक्टरों के तबादले किए गए। डीआईजी जम्मू कठुआ सांबा रेंज ने नौ सब इंस्पेक्टरों के रेंज बदल दिए। इंस्पेक्टर चंचल सिंह को आरएस पुरा थाना, बिशनेश कुमार को जिला पुलिस लाइन, राजेंद्र कुमार को घरोटा, अमित कुमार को बख्शी नगर, करन चलोत्रा को पक्का डंगा, सुनील कुमार को बाग ए बाहु का थानेदार लगाया गया है।
इसके अलावा पूर्व सिंह को जम्मू से सांबा, विपिन बंगोत्रा को जम्मू सांबा, संदीप सिंह को जम्मू से सांबा, अश्विनी कुमार को जम्मू से कठुआ, वरुणेश्वर सिंह को जम्मू से सांबा, संदीप चाढ़क को जम्मू से कठुआ, सिकंदर सिंह को जम्मू से कठुआ, विक्की थापा को जम्मू से कठुआ और मोहन लाल को कठुआ से सांबा लगाया गया है।
संदीप कुमार को डिग्याना पुलिस चौकी, सुदेश कुमार को आरएस पुरा से ज्यौड़ियां, संदीप कुमार को गांधी नगर से पलांवाला, अनिल कुमार को बाहु फोर्ट से परेड, संजीवन ज्योति को पुलिस लाइन से एसएमजीएस, हजारा सिंह को गंग्याल से बेली चराना, मदन लाल को दोमाना से रेजिडेंसी रोड, कालीचरण को गांधी नगर आईओ, लखवीर सिंह को बेली चराना से सतवारी आईओ,अनिल चौधरी को ज्यौड़ियां से पुलिस लाइन, विजय कुमार को पुलिस लाइन, मनोज कुमा को पुलिस लाइन और यशपाल को पुलिस लाइन में लगाया गया है।