फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू जोन में छह इंस्पेक्टर समेत 23 पुलिस कर्मियों के तबादले

विज्ञापन
विज्ञापन
- एक सब इंस्पेक्टर, तीन पीएसआई, एक एएसआई समेत अन्य पदों के पुलिसकर्मी भी बदले
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू जोन में छह इंस्पेक्टर समेत 23 पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) तेजिंदर सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। पुलिस कर्मियों को जम्मू-कश्मीर, राजोरी-पुंछ, डोडा-किश्तवाड़-रामबन और ऊधमपुर-रियासी रेंज में नई तैनाती दी गई है। सभी को तुरंत नई जगह कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


तबादला किए गए छह इंस्पेक्टरों में नजीर अहमद, राजेश थापा, राजीव शर्मा, वेद प्रकाश, आशीष सागर और अरुण भगत शामिल हैं। इनमें नजीर अहमद को डोडा-किश्तवाड़-रामबन रेंज, राजेश थापा, आशीष सागर और अरुण भगत को राजोरी-पुंछ रेंज, राजीव शर्मा और वेद प्रकाश को जम्मू-कश्मीर रेंज में भेजा गया है। तबादला सूची में छह इंस्पेक्टर, एक सब इंस्पेक्टर, तीन प्रोबेशनरी सब इंस्पेक्टर (पीएसआई), एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई), दो हेड कांस्टेबल, सात सीनियर ग्रेड कांस्टेबल, दो कांस्टेबल और एक फॉलोअर शामिल हैं। पुलिस कर्मियों को अलग-अलग रेंज और इकाइयों में भेजा गया है। पीएसआई गुलशन कुमार को जम्मू-कश्मीर रेंज में भेजकर एसओजी जम्मू से जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें