ट्रांसफॉर्मर को अपग्रेड करने के लिए किया था आग्रह
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। गांव मले दे कोठे में बिजली विभाग ने 100 एमबीए के 7 बार ट्रांसफॉर्मर जलने के बाद 250 एमबीए का ट्रांसफॉर्मर लगवाया है। शनिवार को बिजली विभाग ने गांव में ट्रांसफार्मर लगवाया।
गांव मले दे कोठे में अधिकतम लोड होने के कारण 100 एमबीए का ट्रांसफॉर्मर बार-बार फ्यूज हो रहा था। पिछले एक महीने में ट्रांसफॉर्मर सात बार फ्यूज हो चुका था। ग्रामीणों की तरफ से बिजली विभाग से लगातार ट्रांसफॉर्म अपग्रेड करने के लिए कहा जा रहा था। मगर बिजली विभाग के अधिकारी कनेक्शन की पर्याप्त आपूर्ति न होने के चलते बात को टालमटोल कर रहे थे। हर बार ट्रांसफॉर्मर जलने के बाद 100 एमबीए का ट्रांसफॉर्म लगाया जा रहा था।
शुक्रवार को बिजली विभाग ने 100 एमबीए का ट्रांसफार्मर गांव में भेजा। गांव के ग्रामीण इकट्ठा हो गए और उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों से ट्रांसफॉर्मर नहीं लगाने के लिए कह दिया। उसके बाद एक्सईएन जम्मू अशोक शिवार खुद मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि अगर ट्रांसफॉर्मर चलेगा तो उनको 250 एमबीए का ट्रांसफार्मर दे दिया जाएगा। ट्रांसफॉर्मर चालू करने के बाद शनिवार सुबह फिर से जल गया। इसके बाद बिजली विभाग ने गांव में 250 एमबीए का ट्रांसफार्मर भेजा। अब गांव में बिजली सुचारु हो गई है।
गौर तलब रहे कि पिछले एक महीने से गांव मले दे कोठे के ग्रामीण बिजली की समस्या को लेकर परेशान हो रहे थे। पिछले एक सप्ताह से गांव में बिजली व्यवस्था बिल्कुल ठप थी।