फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर में अफरातफरी

विज्ञापन
Security advisory:Tourists start leaving Kashmir. - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू कश्मीर के गृह विभाग की तरफ से जारी किए गए ऑडर जिसमें पर्यटकों और यात्रियों को घाटी जल्द से जल्द छोड़ने की सलाह दी गई है। इसके बाद न केवल बालटल और नुनवन पहलगाम बेस कैंपों में सन्नाटा पसरा हुआ है, बल्कि घाटी के पर्यटन स्थल गुलमर्ग, सोनमर्ग और डल झील से भी रौनक गायब हो गई है।
विज्ञापन

जहां एक ओर यात्री और पर्यटक परेशान और खौफ जदा दिखाई दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर आम जनता के चेहरों पर भी परेशानी दिखाई दे रही है। उनका सिर्फ एक ही सवाल है कि आखिर क्या होने वाला है। बता दें कि घाटी में इस समय अफरातफरी मची हुई है। एक ओर पेट्रोल पंपों पर कई किलोमीटर लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं, लेकिन कुछ पंप ऐसे हैं जहां पेट्रोल और डीजल खत्म हो गया है। किराने और अन्य जरूरत की चीजों की दुकानें खाली पड़ी हैं। यही हाल एटीएम का भी है। कई में पैसा खत्म तो कई के बाहर लंबी कतारें लगी हैं। लोगों में बस एक ही बात है कि अगर कोई ऐसी स्थिति उत्पन्न होती है तो उनके पास गुजर बसर करने के लिए कुछ समान तो हो। इस बीच शनिवार को पर्यटकों यात्रियों के अलावा एनआईटी के छात्र भी घाटी को अलविदा करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें