फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में कोहरे की मार से जूझ रहा रेल यातायात, सैलानियों को हो रही परेशानी

Mon, 12 Dec 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
Railways - फोटो : File Photo
विज्ञापन
देश के अन्य इलाकों की तरह जम्मू में भी रेल यातायात पर कोहरे की मार लगातार जारी है। सोमवार को भी 15 से ज्यादा ट्रेनें एक से 43 घंटे की देरी से जम्मू पहुंची, जिसके कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा हरिद्वार से जम्मू तक चलने वाली हरिद्वार स्पेशल लगातार दूसरे दिन रद्द रही है। रेल यात्रियों को कहीं से भी राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। 
विज्ञापन


सोमवार को सबसे अधिक 43 घंटे की देरी से अमरनाथ एक्सप्रेस सुबह साढ़े आठ बजे जम्मू पहुंची। इसके अलावा अर्चना एक्सप्रेस 29 घंटे की देरी से पहुंची। इसके साथ बेगमपुरा एक्सप्रेस सात घंटे की देरी से शाम साढ़े पांच बजे पहुंची।

इसके अलावा स्वराज एक्सप्रेस पांच घंटे, जन्मभूमि एक्सप्रेस सवा दो घंटे, अहमदाबाद जम्मू तवी एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, टाटा मूरी जम्मू तवी एक्सप्रेस साढ़े सात घंटे, हिमसागर एक्सप्रेस छह घंटे की देरी से रात सात बजे पहुंची। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन

ट्रेनों की आवाजाही पर असर

कोहरे की वजह से ट्रेनें लेट - फोटो : फाइल फोटो
झेलम एक्सप्रेस दस घंटे की देरी से रात आठ बजे, अजमेर-जम्मू तवी पूजा एक्सप्रेस साढ़े आठ घंटे की देरी से शाम साढ़े पांच बजे, जम्मू मेल श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, बठिंडा जम्मू तवी एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से सुबह दस बजे, उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे की देरी से दोपहर 12 बजे, विवेक एक्सप्रेस ढाई घंटे की देरी से सुबह साढ़े 11 बजे पहुंची । 

इसके अलावा दुरंतो एक्सप्रेस पांच घंटे की देरी से दोपहर साढ़े 12 बजे, हेमकुंड एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से सुबह साढ़े आठ बजे, नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से सुबह साढ़े नौ बजे, शालीमार एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से सुबह साढ़े नौ बजे जम्मू पहुंची। इसी कारण बेगमपुरा एक्सप्रेस, जम्मू मेल, पूजा एक्सप्रेस, गोरखपुर एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें घंटों की देरी से रवाना हुई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें