फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग को सिखाया, कैसे रोकें लाइनलोस

Thu, 25 Sep 2014 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली विभाग के अधिकारियों और फील्ड स्टाफ को बिजली चोरी पर लगाम लगाने से लेकर ढांचे को क्षति से बचाने और बचाव के अन्य तरीकों की ताजा जानकारियां देने के उद्देश्य से नेशनल ट्रेनिंग प्रोग्राम फार सीएंडडी इंप्लाइज लाइनमैन ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
विज्ञापन


पालीटेक्निक कालेज बिक्रम चौक के गेस्ट हाउस में हुए कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन डीएस सरमा और ईएल नारायण ने बिजली क्षेत्र के बुनियादी पहलुओं से लेकर ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन लॉसिस इलेक्ट्रिसिटी एक्ट 2003 के बारे में जानकारी देने के अलावा एपीडीआरपी प्रोग्राम, राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना, निरीक्षण और मरम्मत, मीटर लगाने, बिलिंग और कलेक्शन के अलावा बिजली चोरी और सतर्कता के बारे में बताया।

इसके अलावा करंट लगने पर फर्स्ट एड और फायर फाइटिंग उपकरणों के सावधानी बरतने की भी जानकारी दी। कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजमेंट के बारे में भी बिजली अधिकारियों और कर्मचारियों को नवीनतम जानकारियों से रू-ब-रू करवाया गया।
विज्ञापन


बिजली विभाग के निरीक्षण विंग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर जम्मू प्रोविंस बविंद्र कुंडल ने कहा कि नेशनल ट्रेनिंग प्रोग्राम फार सीएंडडी इंप्लाइज लाइनमैन ट्रेनिंग कार्यक्रम 22 से 25 सितंबर तक आयोजित किया गया। उनका कहना है कि इस कार्यक्रम से कई नई जानकारियां हासिल हुई हैं। इससे बिजली चोरी समेत अन्य समस्याओं के हल में मदद मिलेगी। इस अवसर पर एईई एमपी सिंह, मीनाक्षी और रीना लोचन के अलावा अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें