फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अमरनाथ यात्रा से पहले पहाड़ पर रेस्क्यू, आपदा प्रबंधन के सीखे गुर

विज्ञापन
सांबा। जिले के पहाड़ी क्षेत्र में प्रशिक्षण लेते पुलिस माउंटेन resq टीम के सदस्य,
विज्ञापन
- माउंटेन रेस्क्यू टीम और एनडीआरएफ ने संभाला सुरक्षा का जिम्मा, जवानों ने ली स्पेशल ट्रेनिंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जम्मू-कश्मीर पुलिस की माउंटेन रेस्क्यू टीम और एनडीआरएफ के जवानों ने अमरनाथ यात्रा से पहले तैयारियों के तहत सांबा के पहाड़ी क्षेत्र में संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया।
माउंटेन रेस्क्यू टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर राम सिंह कर रहे हैं। उन के अनुसार इस प्रशिक्षण का उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए बचाव दलों की क्षमता को मजबूत करना है। जवानों ने कठिन पहाड़ी इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन, स्ट्रेचर कैरिंग, रस्सी तकनीक, प्राथमिक उपचार और आपदा प्रबंधन से जुड़े अभ्यास किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि अमरनाथ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। ऐसे में सुरक्षा और त्वरित राहत के लिए इस तरह के प्रशिक्षण बेहद जरूरी हैं। प्रशिक्षण में दोनों एजेंसियों के बीच समन्वय पर विशेष जोर दिया गया ताकि प्राकृतिक आपदा, भूस्खलन या अन्य आपात परिस्थितियों में तुरंत कार्रवाई की जा सके। अधिकारियों के अनुसार कि गत दो माह से उन के जवान पहाड़ी क्षेत्रों में प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें