फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर-बनिहाल रेल लिंक पर ट्रेन का ट्रायल आज, अब यहां भी सुचारू होगी रेल सेवा

Sat, 16 Nov 2019 12:43 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
श्रीनगर ट्रेन सेवा - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद तीन महीने से अधिक समय से बंद श्रीनगर-बनिहाल ट्रेन सेवा का एक बार फिर से शनिवार को ट्रायल होगा। इससे जनता को काफी लाभ होगा। इससे पहले सरकार ने श्रीनगर से बारामुला के बीच ट्रेन सेवा सुचारु की थी। 
विज्ञापन


अनुच्छेद 370 हटने के बाद एहतियातन रेल सेवा बंद कर दी गई थी। अब हालात सामान्य होने पर फिर से सभी रेल मार्गों पर रेल सेवा सुचारु की जा रही है। ट्रेन सेवा बंद होने से कश्मीर की जनता को काफी परेशानी हो रही थी। लोग बार-ट्रेन चलाने की मांग कर रहे थे। 

इस पर रेलवे विभाग ने संज्ञान लेते हुए शनिवार से श्रीनगर-बनिहाल ट्रैक पर ट्रेन का ट्रायल करने की बात कही है। इससे पहले रेलवे की तरफ श्रीनगर से बनिहाल तक रेलवे ट्रैक की जांच की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद रेलवे ने ट्रायल का निर्णय लिया है। शनिवार सुबह आठ बजे श्रीनगर से ट्रायल बेस पर ट्रेन को बनिहाल रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें