फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटी से आए 45 सौ श्रमिकों को विशेष ट्रेन से भेजा गया

विज्ञापन
जममु रेलवे सटेशन पर भीङ
विज्ञापन
जम्मू। घाटी से लौट रहे श्रमिकों और पर्यटकों को सुरक्षित और सुविधाजनक यातायात सुविधा देने में भारतीय रेल ने अहम रोल अदा कर रहा है। पिछले पांच दिन में रेलवे ने 40 हजार के करीब श्रमिकों और पर्यटकों को उनके राज्य भेजा है। इसी कड़ी में शनिवार को 45 सौ के करीब श्रमिकों को विशेष ट्रेन से उनके राज्यों की ओर रवाना किया।
विज्ञापन

शनिवार को रेलवे ने उधमपुर-बरौनी के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई। उधमपुर से चली इस ट्रेन में 45 सौ के करीब यात्रियोें को रवाना किया गया। दोपहर 12 बजे के करीब ट्रेन उधमपुर से जम्मू पहुंची। जम्मू रेलवे स्टेशन से 22 सौ के करीब श्रमिक ट्रेन से रवाना हुए। अधिकांश श्रमिक यूपी और बिहार राज्यों के रहने वाले थे। सभी कश्मीर घाटी से जम्मू और उधमपुर पहुंचे थे। श्रमिकों का कहना था कि घाटी में हालात सामान्य नहीं होने के कारण उन्हें वापस आना पड़ा। पिछले पांच दिन से रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का जमावड़ा देखा जा रहा है। स्टेशन से यात्रियों की संख्या को कम करने के लिए रेलवे स्पेशल ट्रेन चला रहा है।
जम्मूतवी रेलवे स्टेशन पर हर दिन घाटी से हजारों की संख्या में श्रमिक पहुंच रहे हैं। अभी भी रेलवे स्टेशन पर हजारों की संख्या में श्रमिक हैं, जो बेगमपुरा, टाटा मूरी, मालवा सहित अन्य ट्रेनों से अपने राज्यों की ओर रवाना हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
उधमपुर से बरौनी के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई गई थी, इसमें 45 सौ के करीब श्रमिकों को भेजा गया हैं।
-राजीव सभ्रवाल, स्टेशन मास्टर, जम्मू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें