संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। युवा सेवा और खेल विभाग की तरफ से आयोजित ट्रैकिंग कैंप के लिए 125 विद्यार्थियों का दल जोन मीरां साहिब से पूर्व मंत्री चौ. श्याम लाल व डीडीसी मीरां साहिब विद्या मोटन की ओर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस मौके पर विभाग के निदेशक सुभाष, जिला अधिकारी सुखदेव राज शर्मा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
इस मौके पर पूर्व मंत्री चौ. श्याम लाल ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं, और पांच दिनों तक चलने वाला ट्रैकिंग कैंप उधमपुर में रहेगा। इसके लिए उन्होंने विभाग के इस कदम की सराहना की, और कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन से विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ अपनी संस्कृति से भी रूबरू होंगे। शिक्षा ग्रहण करने के लिए बच्चों में मानसिक तनाव भी कम होगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ खेलों की तरफ भी अपना पूरा ध्यान दें। इस मौके पर खंड शारीरिक शिक्षा अधिकारी राकेश ककड़ ने ट्रैकिंग कैंप में शामिल बच्चों को शुभकामनाएं देकर उनके उज्ज्वल भविष्य कामना की।