फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

आपने अपने पसंदीदा चैनल चुने, अगर नहीं तो फरवरी के पहले करें यह काम, होने जा रहा बड़ा बदलाव

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Wed, 23 Jan 2019 12:37 PM IST

सार

  • नया नियम लागू होने में 10 दिन शेष 
  • 50 फीसद ग्राहकों ने चुने पसंदीदा चैनल
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : फाइल


नियामक ने मंगलवार को डीटीएच और केबल टीवी ऑपरेटरों के साथ बैठक में नए नियम को बिना बाधा लागू किए जाने पर चर्चा की। नियामक के चेयरमैन आर एस शर्मा ने कहा कि सभी सेवा प्रदाताओं को 31 जनवरी तक सौ फीसदी ग्राहकों को पसंदीदा चैनल चुनने की पेशकश करने को कहा गया है। कई ऑपरेटरों का प्रदर्शन बहुत अच्छा है, जबकि कई बहुत पीछे हैं। उन्हें वेबसाइट, व कॉल सेंटर के जरिये ग्राहक को प्रेरित करने को कहा गया है।


टाटा स्काई समेत अन्य के मामले में बुधवार को होने वाली सुनवाई पर शर्मा ने कहा कि यह मुद्दा अदालत में है, लेकिन टाटा स्काई नियमों को लागू करने के लिए बाध्य है। अदालत ने कोई रोक नहीं लगाई है। उल्लेखनीय है कि टाटा स्काई और एयरटेल ने दिल्ली हाईकोर्ट में नए नियमों को चुनौती दी है। इस दौरान देखा गया है कि टाटा स्काई के सबसे कम ग्राहकों ने पसंदीदा चैनलों का चुनाव किया है।


"पहले उपभोक्ता को पता नहीं था कि वह जो चैनल देख रहा है, उसकी कीमत क्या है। अब उसे चैनल चुनने की आजादी है। पहले एक रुपये के चैनल को पांच रुपये में उपभोक्ता को दिया जा रहा था। नए नियमों में ऐसी तमाम खामियों को दूर कर दिया गया है।"-आर एस शर्मा, ट्राई चेयरमैन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next