जानकारी के अनुसार किश्तवाड़ में एक निर्माणाधीन बिजली परियोजना के श्रमिक बांध स्थल से मिनी बस में ड्यूटी से छुट्टी कर लौट रहे थे। इस दौरान वाहन गहरी खाई में लुढ़क गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचा और खाई से लोगों को बाहर निकाला।
निकाले गए लोगों में से दो की मौत हो चुकी थी जबकि अन्य को अस्पताल ले जाया गया है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया और घायलों और उनके परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश
डीसी (उपायुक्त) किश्तवाड़ राजेश कुमार शवन ने बताया कि शाम को हुई दुखद दुर्घटना में दो लोगों की मौत का पता चला है। उनका कार्यालय लगातार घायलों और परियोजना अधिकारियों के संपर्क में है। अस्पताल में डॉक्टरों को घायलों को बेहतर इलाज देने के आदेश दे दिए गए हैं।