फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ ने लगाया राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाका

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। एआरटीओ तबस्सुम रेहाना ने बाड़ी ब्राह्मणा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को नाका लगाया। इसमें ओवरलोड वाहनों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों का चालान किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर ज्यादातर लोहे की सामग्री ले जाने वाले वाहनों को विशेष तौर पर चेक किया गया। जो भी यातायात का उल्लंघन करते हुए पाए गए उनका चालान किया। एआरटीओ ने बताया कि विभाग की तरफ से निर्देश दिए गए हैं कि हाईवे पर जो भी वाहन यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं या जो लोहे का सामान लोड करके जा रहे हैं उन पर विशेष ध्यान रखा जाए। क्योंकि ऐसे वाहन ओवरलोड होने से सड़क पर समस्याएं उत्पन्न कर सकते हैं। इसलिए आने वाले दिनों में हर क्षेत्र में औचक नाका लगाया जाएगा और जो भी वाहन नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए जाएंगे उनके चालान काटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें