फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में बर्फबारी के चलते उधमपुर में रोके गए वाहन, पर्यटकों को करना पड़ा समस्याओं का सामना

Wed, 09 Jan 2019 09:00 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
jammu srinagar Highway jam - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बधुवार को दोपहर के बाद घाटी जाने वाले वाहनों पर प्रतिबंध लगा रहा। वाहन उधमपुर में रोके जाने से यात्रियों व वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। रोके गए वाहनों में बड़ी संख्या में पर्यटकों के वाहन भी थे।
विज्ञापन


राजमार्ग पर जाम की परेशानी को दूर करने के लिए पिछले कुछ दिनों से पुलिस उधमपुर से बारी बारी से वाहनों को घाटी की तरफ रवाना कर रही है। बुधवार को भी दोपहर बाद वाहनों के घाटी की तरफ जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। रोके जाने के बाद देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतार लगने लगी। रोके गए वाहनों में काफी संख्या में पर्यटकों के वाहन भी थे।

यात्रियों ने कहा कि पुलिस की तरफ से रोके जाने के बाद सबसे ज्यादा परेशानी पानी व शौचालय की सुविधा न मिलना है। राजमार्ग बंद होने पर सबसे ज्यादा महिलाओं को परेशान होना पड़ रहा।  वाहन चालकों ने कहा क अक्सर पुलिस उनके वाहनों को जखैनी में ही रोक देती है। शाम करीब छह बजे पुलिस ने रोके गए सभी यात्री वाहनों को घाटी की तरफ रवाना कर दिया, जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें