फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकार पर निकला युवक खुद हुआ गोली का शिकार, घायल अवस्था में छोड़ साथी हुआ फरार

Wed, 09 Jan 2019 08:28 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : डेमो पिक
विज्ञापन
जम्मू के अखनूर गांव रज्जेचक्क के जंगलों में शिकार करते हुए मंगलवार की रात एक युवक की रहस्यमय परिस्थितियों में  गोली लगने से मौत हो गई। साथी शिकारी उसकी मदद करने के बजाए मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज करके साथी की की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मंगलवार की रात गांव रज्जेचक्क के जंगल में एक युवक को गोली लग गई। गंभीर रूप से घायल युवक जंगल में एक घर में किसी तरह पहुंच गया जहां से आसपास के लोग उसे उप जिला अस्पताल में उपचार के लिए ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। उसकी पहचान पवन कुमार (40) पूत्र हेमराज निवासी रज्जेचक्क के रूप में हुई।

मृतक घर में खेतीबाड़ी करता था। पुलिस ने बताया कि रात्रि को पवन कुमार के घर रियासी का रहना वाला एक व्यक्ति जिसकी पहचान नहीं हो सकी है। राइफल के साथ आया और दोनों शिकार करने जंगल में चले गये। मगर दस बजे के आसपास पवन कुमार को गोली लग गई। करीब एक किलोमीटर दूरी पर पैदल चल कर पवन एक घर में पहुंचा। वहां गोली लगने के बारे में बताया तो ग्रामीण उसे उप जिला अस्पताल उपचार के लिए ले गए।
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि पवन को किन परिस्थितियों में गोली लगी। इस बारे में जांच की जा रही है। उसकी व्यक्ति की भी तलाश की जा रही है जिसके साथ पवन शिकार के लिए निकला। वह दो वर्ष से शिकार करने आता रहा है।

मृतक के भाई रवि कुमार ने बताया कि दोनों रात्रि को खाना खाने के बाद घर से निकले थे। दूसरी ओर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया कर शव परिवार को सौंप दिया है। थाना प्रभारी शिवदेव सिंह ने बताया कि फरार शिकारी की पहचान के लिए जांच की जा रही है। इस पर रियासी पुलिस से भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें