Traffic should be restored if the situation is normal
- फोटो : RSPURA
बाड़ी ब्राह्मणा। मंगलवार के मुकाबले बुधवार को बाड़ी ब्राह्मणा का जनजीवन और भी सामान्य हो गया। बाजारों में ज्यादा रौनक देखी गई। भारी संख्या में लोग बाजारों में खरीदारी करने आए। खरीदारी के साथ-साथ लोगों ने धारा 370 के बारे में एक-दूसरे के साथ खुलकर चर्चा की।
दूसरी ओर बाजारों में शाम को ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बनी हुई थी। लोगों ने अपनी जरूरतों के मुताबिक सामान की खरीददारी की। दूसरी ओर बाजारों में सब्जी की किल्लत नजर आई। पुलिस की तरफ से बुधवार को भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। हर चौक-चौराहे पर अतिरिक्त जवानों की तैनाती की हुई थी ताकि कहीं अशांति न फैले।
वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर थी। अनुच्छेद 370 टूटने पर एक-दूसरे को बधाई देते दिखे रहे थे। स्थानीय युवकों में अभिषेक, निखिल, राहुल और इशांत ने कहा कि 370 टूटने के बाद स्थिति काफी नियंत्रण में है। इसलिए अब यातायात को पूरी तरह से बहाल कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा नए कानून और नियमों का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। लोग बदलाव देखने को बेताब हैं।