दोमाना। मढ़ ब्लाक के मढ़ गांव से बाबा तालाब जाने के लिए क्षेत्र के लोगों को मुख्य सड़क तक पहुंचने के लिए ऑटो में जाना पड़ता है। लोगों का आरोप है कि ऑटो चालक नियमों की धज्जियां उड़ाकर ओवरलोडिग कर रहे हैं। इससे हादसे का खतरा रहता है, लेकिन स्थानीय प्रशासन कार्रवाई की बजाय मूकदर्शक बना हुआ है।
गांव निवासी राज कुमार, अजय कुमार ने बताया कि सुबह स्कूल लगने और दोपहर में छुट्टी के समय छात्र और अन्य लोग ऑटो में आते-जाते हैं। ऑटो चालक 5 सवारियों की क्षमता वाले वाहन में 20 से अधिक सवारियां भरकर ले जाते हैं। इससे बड़े खतरे का डर बना रहता है। लोगों ने पुलिस व प्रशासन से ओवरलोडिंग पर कार्रवाई की मांग की है।