फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 अगस्त को शहर की ये सड़कें रहेगी बंद

Fri, 14 Aug 2015 12:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
परेड में होने वाले स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के चलते ट्रैफिक पुलिस की ओर से कुछ रूटों में बदलाव किया गया है, कुछ रास्तों पर वाहनों के आने और क्रासिंग पर पाबंदी लगाई है। कार्यक्रम में बिना आमंत्रण के किसी भी वाहन को परेड ग्राउंड के नजदीक आने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन


प्रमुख रूप से नो एंट्री प्वाइंट में केसी क्रासिंग, शकुंतला क्रासिंग, रिहाड़ी क्रासिंग, लाइब्रेरी चौक, सीपीओ चौक, महेशपुरा, विजिलेंस रोटरी, रणवीरेश्वर टेंपल, इंदिरा चौक और सिद्दड़ा पुल से रेडियो स्टेशन तक वाहनों की पाबंदी रहेगी।

इसके अलावा हेवी व्हीकल में मांडा, सिद्दड़ा, बीसी रोड से निकल सकते हैं, लेकिन कोई भी वाहन सिद्दड़ा से रेडियो स्टेशन की ओर नहीं आ सकता है। इसी तरह से राजोरी, पुंछ, और अखनूर से आने वाले वाहन बख्शीनगर पुली तक ही आ सकेंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा ट्रक, टिप्पर, टैंकर, ट्रैक्टर, लोड कैरियर को शहर में प्रवेश करने की तब तक अनुमति नहीं होगी, जब तक कार्यक्रम चलता रहा होगा। इसके अलावा उधमपुर, कटड़ा, डोडा, श्रीनगर के वाहनों को सिद्दड़ा बाईपास से निकाला जाएगा।

पुलिस जवानों को विजिलेंस रोटरी के नजदीक छोड़ने के बाद बसें रेशम घर जाएंगी। स्कूल बसों को गवर्नमेंट वूमेन कालेज परेड में रखा जाएगा। माननीय लोगों के लिए परेड में ब्राह्मणा सभा के सामने पार्किंग की व्यवस्था होगी।

एंट्री पास वाले वाहन लाइब्रेरी चौक से रणवीरेश्वर मंदिर, लाइब्रेरी चौक से परेड, रणवीरेश्वर मंदिर से परेड, विजिलेंस रोटरी से परेड में लगेंगे, जबकि बिना अनुमति वाले वाहन या बस फ्लाईओवर पर लगेंगी। इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस पर परेड, इंदिरा चौक, जेडीए पार्किंग, शालामार पार्किंग खाली रहेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें