फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। एसएसपी ट्रैफिक जम्मू ने सोमवार को शहर में यातायात व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान पूरे जिले के ट्रैफिक डीएसपी और डीटीआई मौजूद रहे। एसएसपी कौशल शर्मा ने साफ तौर पर कहा कि शहर में गलत पार्किंग करने वालों पर कड़ा शिकंजा कसें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि कोई सड़क पर वाहन खड़ा करके चला जाता है, तो उसकी कार पर स्टीकर लगा दें। यदि 15 दिन में वह जुर्माना भरने नहीं आता है, तो उस पर सख्त कार्रवाई करें। यह भी कहा कि किसी भी स्थिति में एंबुलेंस और आपात सेवाओं के वाहन जाम न फंसें। इसको निजी तौर पर देखें। इसके अलावा सीट बेल्ट और हेलमेट न पहनने वालों पर भी सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें