फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस ने काटे 81 वाहनों के चालान, वसूला 21 हजार जुर्माना

Tue, 28 Nov 2017 07:32 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला/ जम्मू
विज्ञापन
यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर ट्रैफिक पुलिस का अभियान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
शहर में बिगड़ी यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर ट्रैफिक पुलिस, यातायात विभाग और जम्मू कश्मीर पुलिस की तरफ से मंगलवार को एक बार फिर से संयुक्त से रूप से अभियान छेड़ा गया।
विज्ञापन

इस अभियान में करीब 81 वाहनों के चालान काटे गए और चार वाहनों को सीज किया गया। इसके अलावा चालकों से 21000 रुपये जुर्माना भी वसूल किया गया।
गौरतलब है कि शनिवार को तीनों विभाग ने संयुक्त रूप से डीसी कार्यालय के बाहर अभियान छेड़ कर 100 से ज्यादा चालान काटे थे। मंगलवार को डीएसपी ट्रैफिक दिनेश गुप्ता, एआरटीओ उधमपुर कुलदीप सिंह और एसएचओ संजीव गुप्ता ने शहर के जखैनी इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर अभियान छेड़ा।
जिन वाहनों के कागजात नहीं थे। बिना हैलमेट के वाहन चलाने, बिना सीट बेल्ट, ओवर लोड व अन्य कई प्रकार से यातयात नियमों को उल्लंघन करने वालों के चालान काटे गए।
विज्ञापन

कई वाहन के चालकों से मौके पर ही जुर्माना वसूल किया गया। डीएसपी ट्रैफिक दिनेश गुप्ता ने बताया कि यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस की तरफ से हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

लोगों को भी जागरूक होकर नियमानुसार वाहनों को चलाना होगा। इसी से दिन प्रतिदिन बढ़ रहे वाहन दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें